छत्तीसगढ़
परस्तराई में कठिन परिस्थितियों के बीच 5 लोगों का सफल रेस्क्यू
Shantanu Roy
27 Sept 2026 10:29 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम नंद कुमार चौबे के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत परस्तराई में बाढ़ के बीच फंसे 5 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। बचाव दल ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद तत्परता से अभियान चलाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ की टीम के साथ जनपद पंचायत धरसीवां के सीईओ आशीष केशरवानी, तहसीलदार राजकुमार साहू, पटवारी एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने बेहतर समन्वय के साथ बचाव अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अमले एवं रेस्क्यू दल की सतर्कता और तत्परता से परस्तराई में फंसे सभी 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
Next Story





