छत्तीसगढ़
जिला चिकित्सालय में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन
Shantanu Roy
22 Nov 2025 8:13 PM IST

x
छग
Bemetara. बेमेतरा। जिला बेमेतरा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं परामर्श दिया गया। यह शिविर कलेक्टर रणबीर शर्मा और सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहडेलकर के निर्देशानुसार, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय एमसीएच बिल्डिंग में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया।
शिविर का संचालन बाल्को मेडिकल सेंटर, रायपुर और जिला स्वास्थ्य समिति बेमेतरा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कैंप में कुल 35 मरीजों का स्क्रीनिंग और जांच की गई, जिसमें 21 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल थीं। इन मरीजों में विभिन्न प्रकार के संभावित कैंसर के लक्षण देखने को मिले, जिनमें कुछ पहले से ही अंडर ट्रीटमेंट थे। विशेष रूप से शिविर में पेप स्मीयर (2 सैंपल) और मैमोग्राफी (1 सैंपल) के नमूने जांच के लिए भेजे गए। सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू स्वयं उपस्थित रहे और ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्रों से आए मरीजों से मिलकर उनकी सेहत और मनोबल का हाल जाना।
उन्होंने मरीजों को आश्वस्त किया कि कैंसर से घबराने की जरूरत नहीं है और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर पाण्डेय, सीनियर कंसल्टेंट और चीफ, डिपार्टमेंट ऑफ सर्जिकल ऑनकोलॉजी, बाल्को मेडिकल सेंटर, रायपुर ने मरीजों की जांच और परामर्श किया। इस दौरान आरएमओ डॉ. हेमलता, कैंसर नेविगेटर इंद्र कुमार साहू और उनकी टीम ने भी सेवाएं दी। इस शिविर का सफल आयोजन अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ. स्वाति यदु और सहयोगी स्टाफ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में आए सभी मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श किया गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस कैंसर शिविर को समुदाय आधारित स्वास्थ्य जागरूकता और मरीजों के लिए सरल पहुँच वाली स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के रूप में देखा। इस पहल से न केवल संभावित कैंसर रोगियों की पहचान हुई, बल्कि उन्हें समय पर विशेषज्ञ परामर्श और उपचार मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। कलेक्टर और स्वास्थ्य अधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क कैंसर शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





