छत्तीसगढ़
सफलता की कहानी: बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
Shantanu Roy
21 March 2026 10:27 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण सेक्टर हनोदा अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई में ढेला बाई यादव इस योजना से लाभान्वित हुई है। परियोजना की पर्यवेक्षक सोनल सोनी ने बताया कि ढेला बाई यादव और उनके पति दोनों की आयु 60 वर्ष से अधिक है और वे अकेले रहते हैं। संतान न होने के कारण उन्हें जीवनयापन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी।
जिससे कुछ हद तक आर्थिक मदद मिल रहा था। महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर ढेला बाई का जीवन सुरक्षित हो गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सहायता से ढेला बाई का महतारी वंदन योजना में आवेदन कराया गया। इसके बाद फरवरी 2024 से उन्हें हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने लगी। इस अतिरिक्त राशि से उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताएं आसानी से पूरी हो रही हैं। ढेला बाई और उनके पति इस योजना से बेहद खुश हैं। ढेला बाई कहती है कि बुढ़ापे में सहारा बनी यह योजना।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





