छत्तीसगढ़
सफलता की कहानी: जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रहा शुद्ध जल
Shantanu Roy
19 Sept 2025 12:24 AM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2019 को प्रारंभ किए गए जल जीवन मिशन का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्रामीण घर तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार इस संकल्प को मूर्त रूप दे रही है। जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम ठुठीअम्बा के प्रधानटोली में जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना संचालित की गई है। यहां हर घर तक टंकी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। टंकी को सौर ऊर्जा पैनल से जोड़ा गया है, जिससे बिजली की समस्या भी नहीं रहती और ग्राम पंचायत को सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।
गांव की पूर्व सरपंच बुधनी बाई बताती हैं कि - “आज हर घर में नल से पानी पहुँच रहा है। पहले हमें हैंडपंप और कुओं पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती थी। अब नल से पानी आने से हमें शारीरिक थकान से मुक्ति मिली है और समय की बचत भी होती है।” इसी तरह बसंती बाई का कहना है- “अब हमें घर बैठे ही पीने और पकाने के लिए शुद्ध पानी मिल जाता है। इससे जीवन बहुत आसान हो गया है।” ग्रामीण बताते हैं कि जल जीवन मिशन के पहले गर्मियों में जल स्तर नीचे चले जाने से हैंडपंप और कुओं से पानी लाना कठिन हो जाता था। बरसात के मौसम में दूषित पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता था। लेकिन अब पानी की नियमित जाँच होती है और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप जलजनित बीमारियों में भी कमी आई है। ग्रामीणों ने हर घर नल जल योजना की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





