छत्तीसगढ़
सफलता की कहानी: जल जीवन मिशन से बदला चन्द्रभान सिंह का जीवन
Shantanu Roy
13 Feb 2026 11:54 PM IST

x
छग
MCB. एमसीबी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन ने ग्राम पंचायत खेतौली, ग्राम खेतौली, विकासखंड भरतपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ग्रामीणों के जीवन में एक नई सुबह का संचार किया है। वर्षों से स्वच्छ पेयजल की समस्या से जूझ रहे इस गांव में अब हर घर तक नल से शुद्ध जल की नियमित आपूर्ति हो रही है। यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में सम्मान, स्वास्थ्य और सुविधा का नया अध्याय है। गांव की गलियों में अब पानी के लिए भागदौड़ नहीं, बल्कि संतोष और विश्वास का वातावरण दिखाई देता है।
ग्राम खेतौली के निवासी चन्द्रभान सिंह अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि कभी स्वच्छ पानी प्राप्त करना उनके परिवार के लिए एक दैनिक चुनौती हुआ करता था। उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को कई किलोमीटर दूर स्थित कुएँ से पानी लाना पड़ता था। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी कठिन हो जाती थी, जब पानी का स्तर नीचे चला जाता था और लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था। इस प्रक्रिया में समय, श्रम और ऊर्जा की भारी खपत होती थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई और अन्य कार्य भी प्रभावित होते थे। परंतु हर घर नल से जल योजना लागू होने के बाद अब उनके घर के आंगन में ही स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है। नल खोलते ही साफ पानी मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। अब परिवार को पानी की चिंता नहीं सताती, बल्कि वे अपने समय का उपयोग खेती, शिक्षा और अन्य आय वर्धक कार्यों में कर पा रहे हैं। यह बदलाव उनके जीवन की दिशा ही बदल चुका है।
जल जीवन मिशन की इस ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल ने गांव के सामाजिक और आर्थिक जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव डाला है। स्वच्छ जल उपलब्ध होने से जल जनित बीमारियों में कमी आई है और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में भी राहत मिली है। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें पहले पानी लाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता था। अब उनका समय बच रहा है और वे परिवार तथा अन्य कार्यों में अधिक सक्रिय भूमिका निभा पा रही हैं। गांव में स्वच्छता और जागरूकता का स्तर भी बढ़ा है। बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है क्योंकि अब उन्हें पानी लाने में समय नहीं देना पड़ता। समग्र रूप से यह योजना गांव के सामाजिक ढांचे को सशक्त बना रही है और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम साबित हो रही है। चन्द्रभान सिंह ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना केवल पानी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके गांव के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही है। उनके शब्दों में यह योजना हमारे जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और सम्मान लेकर आई है। अब हमें विश्वास है कि हमारा गांव विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





