छत्तीसगढ़

27 लाख की ठगी मामले में सुब्रमनियम गिरफ्तार, नंबर बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Nilmani Pal
24 Dec 2021 9:46 AM GMT
27 लाख की ठगी मामले में सुब्रमनियम गिरफ्तार, नंबर बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने शहर के व्यापारी से 27 लाख रूपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। उसे गुस्र्वार को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में एक आरोपित की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि रामावैली निवासी उद्योगपति योगेश गुप्ता ने 27 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि जून 2019 को चेन्न्ई के रामनगर मणिवक्कम स्थित बालाजी इलेक्ट्रीकल के संचालक एस. बालाजी व के. सुब्रमनियम ने फोन से संपर्क किया। उन्होंने 200 ट्रांसफार्मर का आर्डर दिया।

ट्रांसफार्मर पहुंचाने के बाद 52 लाख 17 हजार 600 स्र्पये का भुगतान कर दिया। वहीं, शेष 27 लाख 37 हजार 260 स्र्पये देने में आनाकानी करने लगे। उद्योगपति योगेश ने चेन्न्ई जाकर संचालकों से संपर्क करने का प्रयास किया। दोनों चकमा देकर गायब हो गए। स्र्पये नहीं मिलने पर व्यापारी ने सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने एस. बालाजी को तमिलनाडु को चेन्न्ई से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, के. सुब्रमनियम फरार हो गया था। पुलिस ने ग्रेटर चेन्नई में दबिश देकर उसने भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित सुब्रमनियम को न्यायालय में पेश किया है।

धोखाधड़ी के एक आरोपित को सिरगिट्टी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, के सुब्रमनियम अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। पुलिस की साइबर सेल उसकी लोकेशन तलाश रही थी। नंबर बंद होने के कारण आरोपित का सुराग नहीं मिल पा रहा था। बाद में पुलिस ने उसके रिश्तेदारों का नंबर ट्रेस किया। इसमें आरोपित का सुराग मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



Next Story