छत्तीसगढ़
धमतरी में सब इंस्पेक्टर के घर आग से भारी नुकसान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
jantaserishta.com
12 Nov 2026 3:59 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सब इंस्पेक्टर के मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रत्नाबांधा इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक SI के पद पर कार्यरत रामकृष्ण साहू के मकान में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एसी में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह हो सकता है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मकान मालिक की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस वजह से आग से हुए कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





