छत्तीसगढ़

सब इंजीनियर ने की मोबाईल चोरी की शिकायत

Nil dhankar
4 April 2022 10:15 AM IST
सब इंजीनियर ने की मोबाईल चोरी की शिकायत
x

सांकेतिक तस्वीर 

रायपुर। सब इंजीनियर ने मोबाईल चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में की है. और पुलिस को बताया कि वो ड्यूटी में जाने के लिये मोती बाग प्रेस कलब के सामने अपनी बाईक खड़ा कर स्टाफ बस का इंतजार कर रहा था. इस दौरान फोन से बात कर रहा था कि उसी समय बिना नंबर वाली बाइक में तीन अज्ञात लड़के विशारद अस्पताल की ओर से आकर बीच में बैठे। और मोबाईल को चोरी कर घडी चौक की ओर भाग निकले। जिसका पीछा करने पर नहीं मिला।

प्रार्थी सब इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story