छत्तीसगढ़

रायपुर में कार के सनरूफ पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

Shantanu Roy
29 May 2026 9:30 PM IST
रायपुर में कार के सनरूफ पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल
x
छग

Raipur. रायपुर। रायपुर में यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए स्टंटबाजी का एक और मामला सामने आया है। राजधानी में जहां एक ओर यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ युवा सोशल मीडिया रील बनाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला फाफाडीह से जेल रोड जाने वाले मार्ग का बताया जा रहा है, जहां चलती कार में खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन युवक चलती कार की सनरूफ और खिड़की से बाहर निकलकर डांस कर रहे हैं। इस दौरान कार सड़क पर तेज रफ्तार में चल रही है।


इसी तरह से दोपहर को भी चौबे कालोनी प्रगति कॉलेज रोड में भी एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ था वायरल


वीडियो में युवकों की हरकतें न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करती नजर आ रही हैं, बल्कि यह सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई कार का नंबर CG 04 OY 3446 बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस तरह की खतरनाक हरकतों पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रायपुर यातायात पुलिस द्वारा शहर में नियमित रूप से रात्रि गश्त, चेकिंग अभियान और ड्रंक एंड ड्राइव कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई के साथ कई मामलों में वाहन चालकों को न्यायालय तक पेश किया जाता है।


इसके बावजूद शहर में स्टंटबाजी और रील बनाने का चलन लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। चलती कार से बाहर निकलकर स्टंट करना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे मामलों में जरा सी चूक गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इसके अलावा यह मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडनीय अपराध भी है। वायरल वीडियो के बाद अब लोगों की नजर रायपुर यातायात पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है। नागरिकों का कहना है कि यदि केवल चालान काटकर छोड़ दिया गया तो इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है। वहीं कई लोगों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि दूसरों के लिए भी यह सबक बने।

Tagsरायपुरस्टंटबाजीवायरल वीडियोसनरूफ स्टंटफाफाडीहजेल रोडयातायात नियमकार स्टंटइंस्टाग्राम रीलरायपुर ट्रैफिक पुलिससड़क सुरक्षामोटर व्हीकल एक्टRaipurstuntbaaziviral videosunroof stuntFafadeepJail Roadtraffic rulescar stuntInstagram reelRaipur Traffic Policeroad safetyMotor Vehicle Actछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story