छत्तीसगढ़

चलती कारों से निकलकर स्टंटबाजी, गाड़ियां जब्ती की कार्रवाई

Nilmani Pal
26 Jan 2026 4:29 PM IST
चलती कारों से निकलकर स्टंटबाजी, गाड़ियां जब्ती की कार्रवाई
x
छग

अंबिकापुर। शहर की सड़कों को स्टंट का मैदान समझने वाले रईसजादों और हुड़दंगियों पर सरगुजा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. स्कार्पियो और इनोवा जैसी लग्जरी कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 8 वाहनों को जब्त कर लिया है. पुलिस अब इन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी में है.

घटना 23 जनवरी की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर कुछ युवक कारों की खिड़कियों पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) राजेश कुमार अग्रवाल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

कोतवाली पुलिस ने शहर में लगे CCTV कैमरों को खंगाला, जिसमें दर्जनों वाहन (CG, JH, UP और BR पासिंग) यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कैद हुए. पुलिस ने फुटेज के आधार पर तत्काल अपराध क्रमांक 47/26 दर्ज कर जांच शुरू की.

Next Story
null