छत्तीसगढ़

NEET परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क विषय आधारित मार्गदर्शन

Nil dhankar
19 May 2026 5:46 PM IST
NEET परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क विषय आधारित मार्गदर्शन
x

अम्बिकापुर। जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर द्वारा जिले के ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है, जो NEET 2026 परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं तथा परीक्षा स्थगित होने के कारण आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी अनुसार विषय आधारित निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाएं 21 मई 2026 से मल्टीपर्पज परिसर स्थित S&30 कैम्पस में प्रारंभ की जाएंगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थियों का पंजीयन 20 मई 2026 को प्रातः 07:30 बजे सेS&30 कैम्पस, मल्टीपर्पज स्कूल अम्बिकापुर में किया जाएगा। वहीं कक्षाओं का संचालन 21 मई 2026 से प्रतिदिन प्रातः 07:30 बजे से किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं तथा प्रारंभ होने वाली कक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। कक्षाओं का संचालन जिले के अनुभवी व्याख्याताओं द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह शिक्षा विभाग की स्वयंसेवी भाव से की जा रही पहल है, जिसका उद्देश्य वर्तमान परिस्थिति में विद्यार्थियों को NEET परीक्षा हेतु बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि जिले के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर सकें।


Next Story