छत्तीसगढ़

छात्रों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन और जादू का अनूठा संगम

Nilmani Pal
12 Jun 2026 4:58 PM IST
छात्रों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन और जादू का अनूठा संगम
x

रायपुर। जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से "स्टार्ट टू स्टडी" कार्यक्रम का आयोजन 14 जून 2026, रविवार को विमतारा हॉल, मधु पिल्लई चौक, शांति नगर, एकता हॉस्पिटल के पास, रायपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए विशेष रूप से करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर एवं करियर गाइड श्री जवाहर सूरी सेठी सर विद्यार्थियों को अध्ययन की प्रभावी तकनीकों, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, परीक्षा की तैयारी एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के विषय में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध जादूगर शोमेश थापा का भव्य मैजिक शो होगा, जो विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा एवं सकारात्मक संदेश भी प्रदान करेगा। यह शो लगभग डेढ़ घंटे तक चलेगा जिसमें रोचक एवं इंटरैक्टिव प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्घाटन सत्र मे डॉ जायेंन्द्र नारंग डायरेक्टर आंजनेय यूनिवर्सिटी रायपुर व समापन सत्र मे PPP JFR राजेश अग्रवाल जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई रायपुर संस्कार की अध्यक्ष जेसी बरखा अंडानी करेंगी। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन इवेंट डायरेक्टर जेसी गौरांग काचा (VP Management) के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम में सचिव जेसी एचजीएफ अंकित दास मानिकपुरी, आईपीपी जेसी आदित्य टिकरिहा, चैप्टर इंचार्ज जेसी एचजीएफ सीए सागर जैन एवं चैप्टर कोऑर्डिनेटर जेएफएम जेसीआई सेन निलेश शाह की विशेष भूमिका रहेगी।

जेसीआई रायपुर संस्कार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

स्थान: विमतारा हॉल, मधु पिल्लई चौक, शांति नगर, एकता हॉस्पिटल के पास, रायपुर

दिनांक: 14 जून 2026

समय: प्रातः 10:30 बजे से

Next Story