छत्तीसगढ़

छात्र की संदिग्ध मौत मामले में चाचा से हुई पूछताछ

Nilmani Pal
17 Dec 2025 2:17 PM IST
छात्र की संदिग्ध मौत मामले में चाचा से हुई पूछताछ
x

दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र अच्छे से बाइक नहीं चला पाता था। इसके बावजूद वह घर से बाइक लेकर निकला और रातभर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा।

सोमवार 15 दिसंबर को सुबह लोगों ने सड़क किनारे बाइक और छात्र का शव देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर चाचा को हिरासत में लिया था। लेकिन मृतक के पिता थाने पहुंचकर उसे ले गए। धमधा थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि, मृतक की पहचान तामेश्वर ठाकुर (16) निवासी ग्राम सोनेसरार धमधा के रूप में हुई है। तामेश्वर 9वीं कक्षा का छात्र था। वो अपने चाचा के साथ दुर्ग जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि चाचा के साढ़ू धमधा में ही रहते हैं। इसलिए दोनों रात में धमधा में ही रुक गए थे।

तामेश्वर हाल ही में बाइक चलाना सीख रहा था। रात में वह एक बार बाइक से गिर भी गया था। इसके बाद जब उसके चाचा सो गए, तो करीब रात 10 बजे वह दोबारा बाइक लेकर निकल गया। संभवत: रात में वह बाइक से गिरा होगा, ज्यादा चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई है।


Next Story
null