छत्तीसगढ़
छात्रों ने की खतरनाक स्टंटबाजी, मूकदर्शक बने रहे जिम्मेदार
jantaserishta.com
19 Feb 2025 12:54 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
कवर्धा: स्कूली बच्चों का खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में बच्चे कार व ट्रैक्टर में स्टंट करते दिखाई दे रहे. यह मामला सरस्वती शिशु मंदिर पांडातराई का है, जहां 12वीं कक्षा में विदाई के बाद बच्चे जश्न मना रहे थे. शिक्षकों की मौजूदगी में छात्रों ने कार और ट्रैक्टर में स्टंट भी किया. इसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.
टीचर ने स्टंटबाजी रोकने की कोशिश नहीं की
सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि छात्रों के इन स्टंट्स के दौरान स्कूल के टीचर भी मौके पर मौजूद थे, फिर भी उन्होंने इस खतरनाक स्टंटबाजी को रोकने की कोशिश नहीं की। स्कूल की ओर से कोई कार्रवाई न होते देख, छात्रों का उत्साह और बढ़ा और वे स्कूल के ग्राउंड में ट्रैक्टर पर स्टंट करते रहे। हद तो तब हो गई जब स्कूल प्रबंधन ने खुद इस खतरनाक स्टंट का वीडियो स्कूल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





