छत्तीसगढ़

रायपुर के स्टूडेंट्स भी टॉप पर, सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में मारी बाजी

Nilmani Pal
22 July 2022 7:26 AM GMT
रायपुर के स्टूडेंट्स भी टॉप पर, सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में मारी बाजी
x

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। रायपुर शहर के प्रमुख स्कूलों के 12वीं के होनहारों ने बाजी मारी है। कृष्णा पब्लिक स्कूल की शाम्भवी शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक से हासिल किया है। शाम्भवी शर्मा हुमैनिटीज की परीक्षार्थी है। केपीएस में भी कई होनहारों ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के स्टूडेंट्स को सरप्राइज दे दिया है। सीबीएसई ने बिना किसी नोटिफिकेशन या पूर्व सूचना के सीधे ही 12वीं टर्म- 2 के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजों का लिंक आधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर एक्टिव कर दिया गया है। अब ऐसे में, जो भी स्टूडेंट्स 12वीं कक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे थे, वे पोर्टल पर जाकर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं।

Next Story