छत्तीसगढ़

छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेल सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रांच मैडल प्राप्त कर जिले का किया नाम रोशन

Nilmani Pal
1 Jan 2022 12:35 PM GMT
छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेल सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रांच मैडल प्राप्त कर जिले का किया नाम रोशन
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोटा स्टेडियम खेल संचालनालय परिसर सांइस कॉलेज एवं शारीरिक शिक्षक विभाग पं. रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर में विगत दिनों आयोजित राज्य स्तरीय खेल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 02 गोल्ड, 05 सिल्वर और 03 ब्रांच मैडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रतिभागियों को अपनी बधाई देते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए राज्य स्तरीय खेल सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा के प्राचार्य ने बताया कि कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्ग दर्शन में जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम बंधवा में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 15 सदस्य टीम ने राज्य स्तरीय खेल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस टीम द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। उन्होने बताया कि उदित ध्रुर्वे ने पैदल चाल अंडर 14 में व मंजिता ध्रुव शास्त्रीय एकल नृत्य अंडर 19 में प्रथम स्थान अर्जित कर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। प्रार्ची धुर्वे, जमुना पेन्दो, निशा धु्रव, बिजेश्वरी ध्रुव ने रिले रेस 4गुणा100 अंडर 19 में द्वितीय स्थान अर्जित कर सिल्वर मैडल प्राप्त किया। इसी क्रम में प्रार्ची धुर्वे 100 मीटर रेस व लम्बी कूद अंडर 19 में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर व ब्रांच मैडल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जमुना पेन्दो 800 मीटर रेस व अनामिका धु्रव भाषण प्रतियोगिता अंडर 19 में तृतीय स्थान अर्जित कर ब्रांच मैडल अपने नाम किया।


Next Story