छत्तीसगढ़

अधीक्षक के बर्ताव से नाराज हुए स्टूडेंट्स, मनमानी के चलते है परेशान

Nilmani Pal
31 July 2022 8:10 AM GMT
अधीक्षक के बर्ताव से नाराज हुए स्टूडेंट्स, मनमानी के चलते है परेशान
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के एक नक्सल प्रभावित गांव के आश्रम में अधीक्षक अपनी मनमानी कर रहा है। अधीक्षक के बर्ताव से आदिवासी छात्र और ग्रामीण परेशान है। बच्चों का आरोप है कि अधीक्षक शराब पीकर आश्रम में आते हैं। खाना मांगने पर समय से नहीं देते हैं और न ही साबुन, तेल जैसी जरूरतें पूरी करते हैं। यदि खाना मिलता भी है तो सिर्फ दाल और चावल दिया जाता है। उसे भी पेट भर नहीं खिलाते हैं। इतना ही नहीं दारू पीकर अधीक्षक गालियां भी देते हैं। अब बच्चों और ग्रामीणों ने इसकी शिकायत दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार और सहायक आयुक्त से की है। मामला कटेकल्याण ब्लॉक के नक्सल प्रभावित गांव गुड़से के आश्रम शाला का है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव गुड़से में स्थित 100 सीटर आश्रम शाला का शुभारंभ साल 2013-14 में किया गया था। वर्तमान में इस आश्रम में सिर्फ 30 बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों और बच्चों का कहना है कि आश्रम अधीक्षक धीरज कुमार नाग का रवैया सही नहीं रहता। इसलिए कई बच्चे या तो पढ़ाई छोड़ रहे हैं या फिर घर जाने के बाद दोबारा आश्रम नहीं आ रहे। यदि गांव के ग्रामीण अधीक्षक के इस रवैया का विरोध करते हैं तो उनके साथ भी बुरा बर्ताव किया जाता है।

Next Story