छत्तीसगढ़

छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया जागरूक

Nilmani Pal
5 Dec 2021 10:04 AM GMT
छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया जागरूक
x

धमतरी। शास० उच्च मा० वि० कुकरेल में यातायात जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के दिशा निर्देश व उप पुलिस अधीक्षक अजाक / यातायात सारिका वैद्य एवं रक्षित निरीक्षक / यातायात प्रभारी श्री के. देव राजू के मार्गदर्शन में यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत यातायात स्टाफ एवं हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में शास० उच्च० मा० वि० कुकरेल में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सहायक उपनिरीक्षक सुरेश नेताम रामकृष्ण साहू एवं यातायात स्टाफ सहित हाईवे पेट्रोलिंग 2 के कर्मचारियों द्वारा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दिया गया। जिसमें स्कूल के छात्र / छात्राओं को सड़क पर पैदल चलने व सायकल चलाने के नियम, स्कूल जाते समय सहायक मार्ग से मुख्य मार्ग में प्रवेश व सड़क पार करने के नियम, दोपहिया वाहन चलाने के नियम, हेलमेट के उपयोगिता आदि के संबंध में जानकारी देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सायबर अपराध, पाक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु प्रोत्साहित किया जाकर राज्य शासन द्वारा गुड सेमेरिटन (अच्छे मददगार) के संबंध में चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में यह बताया गया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्तियों को समय में अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन (अच्छे मददगार) व्यक्ति को 5000/- रूपये की राशि से पुरूष्कृत किया जाकर राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी देकर यातायात जागरूकता संबंधित पाम्पलेट वितरण किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी स्कूल कुकरेल के शिक्षकगण एवं करीबन 200 छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

Next Story