छत्तीसगढ़
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास
Nil dhankar
21 Jun 2022 1:50 PM IST

x
जीपीएम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी विकास खंड गौरेला जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास किया गया। संस्था के प्राचार्य ने योग के माध्यम से महत्वपूर्ण बात बताते हुए उन्हें अपने जीवन शैली में आत्मसात करने की प्ररेणा दी साथ ही योग शारीरिक बनावट, अनेक स्वास्थय लाभ विभिन्न तरीकों में अति आवश्यक है। इसका अभ्यास प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए करना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ और लचीला होता है शास्त्रों में कहा गया है स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। संस्था के खेल प्रशिक्षिका पुष्पा निषाद व ओंकार कौशिक जी द्वारा योगाभ्यास की बहुत सारी मुद्राएं कराई गई।
Next Story





