छत्तीसगढ़

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों एवं कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

Shantanu Roy
30 Aug 2025 10:05 PM IST
प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों एवं कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से "प्रोजेक्ट सुरक्षा" कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण दो स्थानों पर संपन्न हुआ। प्रथम बैच में दुर्गा महा विद्यालय रायपुर में 225 स्टूडेंट एवं शिक्षकों व द्वितीय बैच में मल्टीलेवल पार्किंग में 4th फ्लोर में, विभिन्न विभाग के 29 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार और
सीपीआर
(कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहायक प्रबंधक देव प्रकाश कुर्रे ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की महत्ता को समझाया। उन्होंने CPR की विस्तृत विधि का व्यवहारिक प्रदर्शन कर यह बताया कि कैसे सांस रुकने या हृदय गति बंद होने जैसी गंभीर स्थितियों में समय रहते सही तरीके से दी गई सहायता किसी व्यक्ति की जान बचा सकती है।
Next Story