छत्तीसगढ़

घर लौट रही थी छात्रा, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मातम

jantaserishta.com
13 Oct 2026 1:39 PM IST
घर लौट रही थी छात्रा, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मातम
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार 11वीं की छात्रा की मौत हो गई है। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। साथ ही घटना की जांच शुरु कर दी है।
यह हादसा चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुआ है। मृतका की पहचान जान्हवी सी. भूषण (16) के रूप में हुई है, जो कि एलसीआईटी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि जान्हवी ट्यूशन से स्कूटी पर घर लौट रही थी। इसी दौरान बोदरी मोड़ के पास ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में जान्हवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक यू-टर्न लेकर वाहन सहित फरार हो गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story