छत्तीसगढ़
छात्रा ने मेडिसिन विभाग के एचओडी पर लगाया चौंकाने वाला आरोप
jantaserishta.com
28 Feb 2025 4:15 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
रायपुर: प्रदेश के सबसे पुराने मेडिकल कॉलेज, रायपुर में मेडिकल छात्र छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। कुछ माह पहले रैगिंग के बाद अब एक पीजी छात्रा ने कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एचओडी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की गंभीर शिकायत दर्ज करवाई है।
छात्रा ने आरोप लगाया है कि एचओडी ने शराब पीने का दबाव डाला, अनुचित टिप्पणियां कीं, थीसिस अप्रूवल के बदले निजी संबंधों की मांग की, और शारीरिक संपर्क की कोशिश की। छात्रा ने डीएमई को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और न्याय हो! बीते अक्टूबर नवंबर में कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया था। एक छात्र को एक माह से लिए सस्पेंड कर दो अन्य के अभिभावकों से लिखित में माफी नामा लिया गया था ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





