छत्तीसगढ़

भालू के हमले से छात्र घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Nilmani Pal
28 Sept 2022 11:50 AM IST
भालू के हमले से छात्र घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
x
छग

कांकेर। जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक के बीच एक घटना सामने आई है. एक तरफ कांकेर में भालू ने चौथी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे की आंख नोच ली. जानकारी के मुताबिक कांकेर के तारसगांव में आज सुबह भालू ने चौथी क्लास में पढ़ने वाले रौनक पोयाम पर हमला कर उसकी आंख नोच ली. घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच ने बच्चे को तत्काल अस्पताल ले गया. वहीं वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.

वहीं धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के डमकाडीही गांव में तेंदुआ ने बीते तीन दिनों से नरेश देवांगन के घर की दीवार को फांदकर पालतू मुर्गी और कुत्ता को अपना शिकार बना रहा है. पहले तो देवांगन परिवार को मुग्री और कुत्ते के गायब होने की वजह समझ नहीं आई, इसके बाद तेंदुए के शिकार किए जाने की आशंका पर घर में सीसीटीवी कैमरा लगाया, जिसमें देर रात तेंदुए की हरकत कैद हो गई. तेंदुआ के लगातार मौजूदगी से देवांगन परिवार के साथ गांव में डर का माहौल है.


Next Story