छत्तीसगढ़

पेड़ में फंदा बनाकर झूली छात्रा, गांव में फैली सनसनी

Nilmani Pal
6 April 2026 5:02 PM IST
पेड़ में फंदा बनाकर झूली छात्रा, गांव में फैली सनसनी
x
छग

बलौदाबाजार। जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। लोगों ने जब छात्रा के शव को फंदे से लटके हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम आत्महत्या का कारण जानने के लिए जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाने के मालीडीह का है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। लोगों ने जब छात्रा के शव को फंदे से लटके हुए देखा तो उनके होश उड़ गए।

लोगों ने तत्काल कसडोल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम आत्महत्या का कारण जानने के लिए जांच में जुट गई है।


Next Story