छत्तीसगढ़

छत से गिरा छात्र, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Nil dhankar
7 Jan 2022 6:10 PM IST
छत से गिरा छात्र, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
x

DEMO PIC 

छग न्यूज़

कोरबा। जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक छात्र की छत से गिरने के कारण मौत हो गई है. मौत से इलाके में मातम पसर गया है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक कटसिरा गांव में छत से गिरने से छात्र की मौत हुई है. 30 मीटर ऊंचाई पर खेलने के दौरान हादसा हुआ है. 16 वर्षीय दिल कुमार कक्षा दसवीं का छात्र था.

हरदी बाजार चौकी क्षेत्र की कटसिरा गांव की घटना है. 16 वर्षीय दिल कुमार 10 वीं का छात्र था. वह खेलने के लिए छत पर चढ़ा था, लेकिन अचानक गिरने के कारण उसकी मौत हो गई. मामले की मामले की जांच कर रही है.


Next Story