छत्तीसगढ़

छात्र की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर

Nilmani Pal
20 Feb 2025 7:35 AM IST
छात्र की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर
x
छग

बस्तर/ओडिशा। जिले के कुनदई थाना क्षेत्र के ग्राम सिमोड़ा में एक स्कूली बच्चे को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस घटना के बाद घायल बच्चे को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कुनदई थाना क्षेत्र के ग्राम सिमोड़ा में 16 फरवरी की सुबह लगन लाल मरकाम 16 वर्ष अपने दोस्तों के साथ घर से 8 किमी दूर क्रिकेट खेलने के लिए साइकिल में गया हुआ था, वहां से लौटने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी।

घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, वहीं घायल को बेहतर उपचार के लिए पहले उमरकोट ले जाया गया, जहां से उसे नवरंगपुर फिर वहां से कोरापुट ले जाया गया। बच्चे की हालत ठीक नहीं होने के कारण 17 फरवरी को लगनलाल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। लगनलाल गांव के ही एक स्कूल में 11 की पढ़ाई कर रहा था, मृतक का एक छोटा भाई भी है, वहीं पिता खेती किसानी का काम करते हैं।

Next Story