छत्तीसगढ़

छात्र की मौत, साइकिल का ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

Nilmani Pal
7 Sep 2022 11:55 AM GMT
छात्र की मौत, साइकिल का ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
x

सरगुजा। सरगुजा जिले में साइकिल का ब्रेक फेल होने से कक्षा छठवीं के 2 छात्र दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही एक छात्र की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, डीएवी स्कूल भटको बतौली में अध्यनरत कक्षा छठवीं के 2 छात्र करदना लैगुघाट के खतरनाक ढलान में साइकिल के ब्रेक फेल हो गया।

जिससे साइकिल चला रहे सैहुन निवासी उमापुर झरगवा दुर्घटना के बाद बेहोश हो गया। जो अब तक बेहोशी की हालत में है, इसका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा है। पीछे बैठे विकास निवासी करदना कोरकोटधाब के बाईं पैर की जांघ में 2 जगह टूटने और गंभीर चोट से अंबिकापुर के दयाराम हॉस्पिटल में सोमवार देर रात को अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली ले जाया गया था दोनों छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला में रिफर किया गया था।

विकास की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। और डीएवी स्कूल परिसर में भी मौन धारण किया गया। बच्चों और शिक्षकों द्वारा दुर्घटना में घायल और रायपुर में भर्ती छात्र सैहुन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की गई। दोनों छात्र रिश्तेदार- विकास के चाचा का बेटा बताया गया है।



Next Story