छत्तीसगढ़

मदरसा बोर्ड द्वारा छात्र संपर्क कार्यक्रम का आयोजन 9 जनवरी से

Nilmani Pal
7 Jan 2023 6:02 PM IST
मदरसा बोर्ड द्वारा छात्र संपर्क कार्यक्रम का आयोजन 9 जनवरी से
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु दस दिवसीय छात्र संपर्क कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 09 जनवरी से 19 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। रायपुर जिले के परीक्षार्थियों हेतु उर्दू गल्र्स हा. से. स्कूल, शास्त्री बाजार रायपुर को छात्र संपर्क केन्द्र बनाया गया है। दिनांक 09 जनवरी 2023 से 11ः30 बजे से कक्षाऐं प्रारंभ होंगी। दस दिवसीय छात्र संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कक्षाओं में विषयवार शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा अध्यापन कराया जायेगा।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story