
x
छत्तीसगढ़.
दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय बारसूर में कक्षा ६ के छात्र सुनील पोडियाम ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुनील मूल रूप से कटेकल्याण ब्लॉक के गाटम गाँव के रहने वाले थे। वह हाल ही में दिवाली की छुट्टियों के बाद विद्यालय लौटे थे।
तड़के छात्र ने हॉस्टल परिसर में फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत बारसूर पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Tagsदंतेवाड़ाजवाहर नवोदय विद्यालय बारसूरफाँसीआत्महत्याDantewadaJawahar Navodaya Vidyalaya Barsoorhangingsuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





