छत्तीसगढ़

युवा संगठन के मार्गदर्शन पर सशक्त महिला संगठन का किया गया निर्माण

Admin2
25 July 2021 8:34 AM GMT
युवा संगठन के मार्गदर्शन पर सशक्त महिला संगठन का किया गया निर्माण
x

छत्तीसगढ़। युवा संगठन के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम कुली में महिला स्व सहायता समूह का विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक रखा गया। जिसमें छ: महिला समूह की 60 परिवार की महिलाएं शामिल हुए । जहां सीआरपी के द्वारा महिलाओं को ग्राम संगठन की गठन प्रकिया, उसके उद्देश्य एवं संचालन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ,उसके पश्चात समूह के सभी अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य के बीच आपस में चर्चा हुई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में आदर्श ग्राम संगठन का गठन किया गया जिसमें पांच महिला समूह के सदस्यों में से अध्यक्ष,सचिव कोषाध्यक्ष,लेखापाल दो सक्रिय महिलाओं के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि संगठन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगी। शासन से उन्हें कार्य मुताबिक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

युवा संगठन के प्रमुख अर्जुन वस्त्रकार ने बताया कि संगठन के द्वारा पिछले माह अधिकारियों से बैठक कर गांव की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण एवं जरूरतमंद महिलाओं के विभिन्न कार्यों में हुनर को देखकर शासन द्वारा महिला समूहों को ग्राम संगठन से जोड़कर आर्थिक सहयोग देने की बात रखी गई थी। जिसमें एक सफल कार्य योजना बने और गांव में महिलाओं के गतिविधियों को सफलता मिले।

आज के इस कार्यक्रम में युवा संगठन के पदाधिकारी अजय यादव,करन साहू, प्रमोद ठाकुर, भास्कर नेताम, और संबंधित विभाग के अधिकारी एडीओ सूरज दास मानिकपुरी, त्रिजेश्वर यादव, जगमोहन साहू, सीताराम राज,पीआरपी जनवरी खलखो, एफएलसीआरपी मान कुंवर, बैंक सखी एकता यादव, सरपंच नंदिनी पवन साहू,कोटवार एवं सभी महिला समूह के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ ग्रामीण शामिल हुए।

Next Story