छत्तीसगढ़
महिलाओं की मजबूत आजीविका ग्राम विकास का मूल आधार: उपायुक्त
Shantanu Roy
23 July 2026 11:29 PM IST

x
छग
Korea. कोरिया। सरगुजा संभाग के उपायुक्त आर के खूंटे गुरुवार को कोरिया जिले में निरीक्षण भ्रमण करने पंहुचे। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत सोनहत में विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया और महिलाओं की आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। बिहान से जुड़कर अलग अलग स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनती हुई महिलाओ से संवाद करने के बाद वह सोनहत स्थित जनपद पंचायत कार्यालय पंहुचे और कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार जगत, कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। वनांचल सोनहत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत घुघरा में जिला प्रशासन कोरिया द्वारा जंगल कैफे बनाया गया है।
इस जंगनल कैफे का संचालन बिहान योजना अंतर्गत जय मां संतोषी स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। उपायुक्त सरगुजा खूंटे ने महिलाओ से संवाद करते हुए उनके आय व्यय की जानकारी प्राप्त की। प्रतिदिन दो हजार रुपए से ज्यादा की नियमित आय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने स्वच्छता के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर हमेशा ध्यान रखने के निर्देश दिए। अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान उपायुक्त खूंटे सोनहत जनपद अंतर्गत ग्राम सलगवांकला में स्थापित सामुदायिक प्रबंधकीय प्रशिक्षण केंद्र(सी एम टी सी) एवं (लाइवलीहुड सेवा केंद्र) सलगवांकला का निरीक्षण करने पंहुचे। यंहा उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा कर संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक महिला को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कौशल उन्नयन करने की समझाइश दी। अपने निरीक्षण के लिए सामुदायिक प्रबंधकीय प्रशिक्षण केंद्र(सी एम टी सी) एवं स्ैब् (लाइवलीहुड सेवा केंद्र) सलगवांकला पंहुचे उपायुक्त खूंटे ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम एक फलदार पौधा लगाया। उन्होंने परिसर में उपस्थित समूह के दीदियों को अपने घरों में पौधा लगाने हेतु पौधे का वितरण भी किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





