छत्तीसगढ़

नपा कर्मियों की हड़ताल जारी, मूलभूत सुविधा बहाल

Nilmani Pal
3 Dec 2024 1:10 PM IST
नपा कर्मियों की हड़ताल जारी, मूलभूत सुविधा बहाल
x

महासमुंद। शासन की ढुलमुल नीतियों के चलते वर्तमान समय तक आरोपी की गिरफ्तारी नही होने और मेरे विनम्रतापूर्वक आग्रह पर कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। आज मंगलवार शाम से मूलभूत सुविधाएं जनता को पुनः सुचारू रुप से प्राप्त होगी उक्त बातें पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कही।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्रीमती महिलांग ने बताया कि शासन के लचर रवैयों के चलते वर्तमान स्थिति तक आरोपी की गिरफ्तारी नही हो पाई जो प्रशासन के निक्कमेपन और आरोपी के साथ साठगांठ को उजागर करता है। मुझ पर हुए हमले के चलते पालिका कर्मचारी संघ ने मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति अनिश्चित कालीन समय के लिए स्थगित कर दी थी, लेकिन मैं मेरे जीवन का मूल उद्देश्य महासमुंद नगर की जनता के विकास व सुचारू रूप से मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना उद्देश्य है।

इसलिए मेरे विनम्र आग्रह के चलते कर्मचारी संघ ने अपनी अनिश्चित कालीन हड़ताल स्थगित कर दी है व मुझसे वादा किया है कि आज शाम से शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के कार्य प्रारंभ करेंगे व जनता को पुनः सुचारू रुप से मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होगी। श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि नगर की जनता की सुविधा देना उनके जीवन का मूल उद्देश्य है व इसके लिए वो कोई भी संकट का सामना करने को तैयार है, संकट चाहे जीवन का क्यो ना हों। श्रीमती महिलांग ने कर्मचारी संघो को आग्रह पर हड़ताल वापस लेने पर आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह ही ताकत है व हम सभी जनता के हितों के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है।

Next Story