छत्तीसगढ़
सिविल लाइन में पुलिस का सख्त अभियान, ACP ने ली गुंडा-बदमाशों की परेड
Shantanu Roy
12 April 2026 11:17 PM IST

x
11 वारंटी गिरफ्तार
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सघन अभियान चलाया। एसीपी रमाकांत साहू और थाना प्रभारी की मौजूदगी में गुंडा, निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों को थाने में तलब कर सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान बदमाशों के फिंगर प्रिंट और बायोमेट्रिक डेटा का अपडेट भी किया गया। यह कार्रवाई 12 अप्रैल 2026 को सेंट्रल ज़ोन में चलाए गए व्यापक पुलिस अभियान का हिस्सा रही। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य ज़ोन तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुराने हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-बदमाश और निगरानी सूची में शामिल व्यक्तियों को थानों में बुलाकर उनकी परेड कराई गई। इसके साथ ही चाकूबाजी के पुराने आरोपियों की सरप्राइज चेकिंग की गई और उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई।
पुलिस ने वारंटियों की तलाश के लिए विशेष दबिश भी दी। जिसमें 11 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें 8 स्थायी वारंटी शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान के दौरान बदमाशों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने, नियमित थाना हाजिरी देने और कानून का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए NAFIS सिस्टम में फिंगरप्रिंट एंट्री की गई। पुलिस के समेकित विश्लेषण के अनुसार 132 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों में लगभग 28 प्रतिशत थाने में उपस्थित हुए, 20 प्रतिशत अपने घरों में नहीं मिले और फरार पाए गए, जबकि करीब 24 प्रतिशत वर्तमान में जेल में बंद हैं। शेष बदमाशों की उनके निवास स्थान पर जाकर जांच की गई। पुलिस ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि इसे लगातार जारी रखा जाएगा। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि फरार बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है और उनके खिलाफ अलग से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
Tagsरायपुर पुलिससिविल लाइन थानागुंडा बदमाशहिस्ट्रीशीटरवारंटी गिरफ्तारीNAFISफिंगरप्रिंट अपडेटकानून व्यवस्थापुलिस अभियानसेंट्रल ज़ोन रायपुरRaipur PoliceCivil Line Police StationGoonda CriminalHistory SheeterWarrant ArrestFingerprint UpdateLaw and OrderPolice OperationCentral Zone Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





