छत्तीसगढ़रायपुर कलेक्टर का ध्वनि प्रदर्शन को लेकर सख्त आदेश, जान लें गाइडलाइन
रायपुर कलेक्टर का ध्वनि प्रदर्शन को लेकर सख्त आदेश, जान लें गाइडलाइन
Nilmani Pal
18 Dec 2021 12:02 PM

x
रायपुर। राजधानी जिला कलेक्टर सौरभ कुमार अब देर रात ध्वनि से होने वाले प्रदुषण के खिलाफ सख्त नजर आ रहे है, इसी सिलसले में कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि रात 10 बजे के बाद DJ या धुमाल का शोर सुनाई दिया तो प्रशासन और पुलिस की टीम एक्शन लेगी। DJ का सारा सेटअप जब्त कर लिया जाएगा और थाने में FIR भी होगी। धुमाल के ढोल ताशे भी इसी तरह जब्त कर लिए जाएंगे।
वहीँ इस आदेश के बाद से ही राजधानी पुलिस एक्शन मोड़ में दिख रही है। पुरानी बस्ती इलाके में देवानंद यादव एक कार्यक्रम में DJ-धुमाल बजा रहा था। रात 10 बजकर 30 मिनट के बाद भी तेज आवाज में गाने बज रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने अब इसे जब्त कर लिया है। देवानंद, धमतरी के मड़ाई भाटा गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में केस दर्ज किया गया है।
Next Story