
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बीती रात और आज विभिन्न स्थानों पर की गई संयुक्त जांच में कुल 876 कट्टा अवैध धान और संबंधित वाहन जब्त किए गए।
बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत बागबाहरा एसडीएम नमिता मारकोले के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान खल्लारी क्षेत्र में एक वाहन अवैध रूप से धान परिवहन करते पकड़ा गया। वाहन में 84 कट्टा धान लोड था। इसके अलावा एक अन्य वाहन में 45 कट्टा अवैध धान पकड़ा गया। दोनों वाहनों और धान को थाना खल्लारी के सुपुर्द कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। इसी बीच बंजारी नाका में जांच के दौरान दो और वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें कुल लगभग 700 कट्टा अवैध धान लोड था। दोनों वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों को सुपुर्द किया गया और आगे की कार्रवाई जारी है।
वहीं तहसील पिथौरा अंतर्गत एसडीएम बजरंग वर्मा के नेतृत्व में जांच के दौरान मां दुर्गा ट्रेडर्स के अरुण कुमार अग्रवाल की दुकान से वाहन में लोड किए जा रहे 47 कट्टा अवैध धान को जप्त किया गया। धान को कृषि उपज मंडी पिथौरा के सुपुर्द कर दिया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और खरीदी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध धान व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे धान की खरीदी और परिवहन पर सतत निगरानी रखें। साथ ही स्थानीय थानों और तहसील प्रशासन को भी नियमित रूप से जांच करने और अवैध धान रखने वाले दुकानदारों एवं वाहनों की जानकारी तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि प्रशासन अवैध धान के कारोबार और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जिले में किसानों की फसल और कृषि उपज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





