शदाणी दरबार के खिलाफ अबशब्दो का प्रयोग करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई, सिंधी समाज ने एसपी से की शिकायत

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। शदाणी दरबार के खिलाफ मे अबशब्दो का प्रयोग करने वाले तीन लोगों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग को लेकर आज रायपुर पुलिस अधीक्षक अजय यादव को ज्ञापन सौंपा और सख्त कारवाई की मांग की गई।
छत्तीसगढ़ सिंधी समाज के प्रथानिधिमंडल में श्रीचंद सुंदरानी, इंदर डोडवानी, रमेश मिर्घानी, ललित जैसिंघ, श्याम चावला, मोहन होतवानी उपस्थित थे। मामले में पूरी जानकारी देते हुए ललित जैसिंघ ने बताया कि पूज्य शद्दाणी दरबार तीर्थ के नवंम पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर लाल और पूज्य शद्दाणी दरबार तीर्थ के विषय में अभद्र टिप्पणी करने वाले अवांछित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पूज्य छत्तीसगढ सिन्धी पंचायत का एक प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस अधीक्षक रायपुर से मिलकर, अतिशीघ्र कार्रवाई करने करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
जिसमें प्रतिनिधि मंडल में पूज्य छत्तीसगढ सिन्धी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिरघानी, उपाध्यक्ष ललीत जैसिंघ, महासचिव इन्द्र कुमार डोडवानी, युवाविंग पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्याम चावंला, युवाविंग उपाध्यक्ष मोहन होतवानी शामिल थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





