छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने वालों पर सख्त कार्रवाई

Shantanu Roy
16 April 2025 9:28 PM IST
बलौदाबाजार में मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने वालों पर सख्त कार्रवाई
x
छग
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। सड़क सुरक्षा और यात्री जीवन की रक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, मालवाहक वाहनों का सार्वजनिक परिवहन के रूप में उपयोग करते हुए सवारी ढो रहे 9 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।


नियमों की अवहेलना करने पर इन चालकों से कुल ₹18,000 समन शुल्क वसूला गया। प्रशासन ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि भविष्य में भी मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने जैसे गैरकानूनी कृत्य पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से की गई है।
Next Story