छत्तीसगढ़
खनिजों के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, बिना दस्तावेज रेत से भरा हाईवा जब्त
Shantanu Roy
26 April 2026 11:35 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार लाल बहादुर नगर राजेश नेताम ने पाटेकोहरा चेकपोस्ट बैरियर के पास एक हाईवा वाहन की जांच की। यह वाहन क्रमांक CG 08 BD 5999 चारामा (कांकेर) से रेत लेकर परिवहन कर रहा था। जांच के दौरान वाहन चालक हेमचंद, निवासी ग्राम बैरागीभेड़ी, तहसील छुरिया से खनिज परिवहन से संबंधित वैध पीट पास और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन ने वाहन सहित रेत को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाना चिचोला को सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
Tagsराजनांदगांवअवैध खनिज परिवहनरेत जब्तहाईवाराजस्व विभागकलेक्टर जितेन्द्र यादवपाटेकोहरा चेकपोस्टअवैध उत्खननRajnandgaonillegal mineral transportationsand seizedHivaRevenue DepartmentCollector Jitendra YadavPatekohra checkpostillegal excavationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





