छत्तीसगढ़

मिलावटी खोवा-मावा के खिलाफ सख्ती, रायपुर में 94 नमूने जांचे

Shantanu Roy
2 March 2026 7:16 PM IST
मिलावटी खोवा-मावा के खिलाफ सख्ती, रायपुर में 94 नमूने जांचे
x
37 कंटेनर शहद और पान मसाला जब्त
Raipur. रायपुर। होली त्योहार को देखते हुए नकली खोवा, मावा, पनीर और गुणवत्ताहीन मिठाइयों की बिक्री की आशंका के मद्देनज़र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू किया है। त्योहार के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति से आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसे ध्यान में रखते हुए व्यापक निरीक्षण और नमूना जांच की कार्रवाई की जा रही है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर जिले की मिठाई दुकानों एवं विनिर्माण इकाइयों का सतत और सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावटी मिठाई, खोवा, मावा, कुंदा, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ताहीन एवं अपमिश्रित खाद्य सामग्री की आशंका को देखते हुए अभिहीत अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच की गई।

निरीक्षण टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश राज एवं संतोष ध्रुव, नमूना सहायक सुजीत मुखर्जी, निधि यादव, होरेन्द्र प्रकाश देवांगन और राकेश घिदौडे शामिल रहे। टीम ने शहर के विभिन्न मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों से विधिक नमूने लिए। जिन प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किए गए उनमें कैफे बैंगलुरु से बेन्ने मसाला दोसा, न्यू नाइस बेकरी से नाइस ब्रेड, नूरजहां खातून से शहद, जय दुर्गा पान मसाला से पान पसंद, पान राज और सितार, राजवाड़ा राजस्थान ढाबा एवं थाली रेस्टोरेंट से स्टीम राइस, सुपर स्वीट्स से लूज पेड़ा, बिकानेर मिठाईवाला से लूज खोया, शारदा डेयरी एंड फूड प्रोडक्ट से पेड़ा, न्यू जनता स्वीट्स एंड बेकर्स से खोवा, जगदम्बा बिकानेर स्वीट्स से काजू कतली, कृष्णा स्वीट्स से बेसन लड्डू, मीठा महल से पिस्ता बिस्किट एवं बेसन लड्डू तथा न्यू जनता होटल से कलाकंद शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान नूरजहां खातून से 37 कंटेनर शहद जब्त किया गया।

जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। इसी प्रकार जय दुर्गा पान मसाला से पान पसंद के 15 पैकेट, पान राज के 62 पैकेट और सितार के 53 पैकेट जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 26 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा नारियल चटनी, नाइस टोस्ट, राइस, छोले-भटूरे, रोज ड्राई फ्रूट्स लड्डू, रेड खजूर और वेज सैंडविच के निगरानी नमूने भी लिए गए। चलित खाद्य प्रयोगशाला की मदद से मौके पर ही 94 खाद्य नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 87 नमूने मानक पाए गए, जबकि 5 नमूने अमानक और 2
नमूने मिथ्याछाप
(मिसब्रांडेड) पाए गए। सभी विधिक नमूनों को विस्तृत परीक्षण और विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम 2011 एवं विनियम 2011 के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रतिष्ठित दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की सूचना विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराया जा सके।
Tagsरायपुर खाद्य जांचहोली मिलावट कार्रवाईनकली खोवा मावा94 नमूने परीक्षणशहद जब्तीपान मसाला जप्तीखाद्य सुरक्षा अधिनियम कार्रवाईखाद्य सुरक्षाRaipur Food InspectionHoli Adulteration ActionFake Khoya Mawa94 Samples TestedHoney SeizedPan Masala SeizedFood Safety Act ActionFood Safetyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story