
x
छग
Raipur रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से सेवा और संवेदना की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।
अभियान की तैयारियों और प्रस्तावित गतिविधियों को लेकर नवा रायपुर स्थित आवास पर छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान अभियान को प्रदेशभर में प्रभावी तरीके से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
चर्चा के दौरान कहा गया कि सेवा भारतीय संस्कृति, संस्कार और जीवन मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है। इसी सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य होगा। इसके तहत समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा और संवेदना पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।
अभियान में विभिन्न सामाजिक वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। कार्यकर्ताओं के माध्यम से सेवा गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सामूहिक सहभागिता के माध्यम से सेवा के संकल्प को व्यापक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में काम किया जाएगा। उम्मीद जताई गई कि यह अभियान समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनेगा।
Next Story





