छत्तीसगढ़

रायपुर में स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी, हिंदूवादी संगठन ने किया विरोध

Nilmani Pal
26 April 2026 12:09 PM IST
रायपुर में स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी, हिंदूवादी संगठन ने किया विरोध
x

‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ के नाम पर क्या होने जा रहा था, ‘लॉस्ट थ्री स्लॉट फ्री’

सोशल मीडिया पर तथाकथित पार्टी का बजरंग दल ने किया विरोध

पोस्टर में अनजान लड़के-लड़कियों को बुलाकर पार्टी कराने की बात

पंजाब की एक इवेंट कंपनी कार्यक्रम को आयोजित करने वाली थी

इवेंट कंपनी ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे को बुक किया पर बताया नहीं पार्टी में क्या होगा

कैफे संचालक ने कार्यक्रम की सही जानकारी महीं देने पर बुकिंग रद्द कर दी

आयोजन रद्द किए होने के बाद भी सोशल मीडिया पर प्रचार जारी

रायपुर । राजधानी के युवाओं को अपोजिट एटेक्शन तरह-तरह प्रलोभन देकर कमाई का नया -नया आइडिया निकालने वाले गिरोह रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सक्रिय है। युवाओं को जाने अनजाने में गंदी पार्टी में शामिल करने के लिए इश पार्टी को स्पीड मीटिंग/स्पीड डेटिंग का नाम देकर दलाल कमाई में जुटे हुए है। लेकिन अब कैफे संचालक ने इसे रद्द् कर दिया है तो यह पार्टी नहीं होगी एसा माना जा रहा है। मगर इवेंट वाले अपनी राजनीतिक पहुंच का उपयोग कर कही दूसरी जगह पर इस आयोजन को नया नाम देकर करने की जुगाड़ में लगे हुए है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार 26 अप्रैल को ‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ के आयोजन की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि पंजाब की एक इवेंट कंपनी इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली थी। इवेंट कंपनी के कुछ सदस्यों ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में आयोजन से जुड़ी पूरी जानकारी बताए बिना ही बुकिंग कर ली थी, जब कैफे संचालक को इस कार्यक्रम की सही जानकारी मिली, तो उन्होंने बुकिंग रद्द कर दी और आयोजन करने से साफ मना कर दिया।

नुक्कड़ कैफे संचालक की ओर से आयोजन रद्द किए जाने के बाद भी सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का प्रचार तेजी से जारी है। इवेंट कंपनी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बजरंग दल ने इसका विरोध किया है। साथ ही आयोजनकर्ताओं के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर इस तरह के आयोजनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो वे अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां नाचते हुए और लड़कों से मुलाकात करते दिख रही हैं। वीडियो में मैसेज भी चल रहा है, जिसमें लिखा हुआ है कि ‘लॉस्ट थ्री स्लॉट फ्री’। इस मैसेज के नीचे एक और मैसेज लिखा है, जिसमें बताया गया है, कि ‘वुमंस की बुकिंग हाउसफुल’ हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार यह इवेंट न्यू राजेंद्र नगर स्थित नुक्कड़ कैफे में आयोजित किया जाना था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्टर में अनजान लड़के-लड़कियों को बुलाकर पार्टी कराने की बात लिखी गई थी। पोस्टर में एंट्री फीस और इवेंट से जुड़ी अन्य जानकारियां भी दी गई थीं। बताया जा रहा है कि पंजाब की किसी इवेंट कंपनी ने कॉल करके इस कार्यक्रम के लिए वेन्यू बुक किया था।

‘स्ट्रेंजर यानी नए लोगों से मिलना, दोस्ती करना

‘स्ट्रेंजर पार्टी’ या ‘Stranger Meetup Party’ ऐसा इवेंट होता है, जिसमें एक-दूसरे को नहीं जानने वाले लोग शामिल होते हैं। इसका मकसद नए लोगों से मिलना, दोस्ती करना, नेटवर्किंग करना या मनोरंजन करना बताया जाता है।

स्पीड मीटिंग/स्पीड डेटिंग

इसमें स्पीड मीटिंग/स्पीड डेटिंग यानि कुछ मिनट बात करके पार्टनर बदलना। आइस-ब्रेकिंग गेम्स, डांस, म्यूजिक समेत अन्य आयोजन होते है। इस तरह के आयोजनों में थीम बेस्ड एंट्री होती है। एंट्री सिंगल्स, कपल्स या ग्रुप में होती है। आयोजन में लड़के-लड़कियों के लिए अलग फीस रखा जाता है।

Next Story