छत्तीसगढ़

व्हाट्सएप पर कथावाचक को मिली धमकी, अभनपुर पुलिस से मांगी सुरक्षा

Nil dhankar
28 April 2026 5:29 PM IST
व्हाट्सएप पर कथावाचक को मिली धमकी, अभनपुर पुलिस से मांगी सुरक्षा
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आचार्य पं युवराज पांडेय के बाद अब एक और महाराज ने अपनी सुरक्षा की मांग की है. अभनपुर क्षेत्र स्थित मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज को व्हाट्सएप पर मैसेज द्वारा जान से मारने की धमकी मिली. घटना के बाद डॉ. प्रेमासाई महाराज अपने समर्थकों के साथ अभनपुर थाने पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रेमासाई महाराज धर्म, समाज, लव जिहाद, धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर लगातार मंचों के माध्यम से प्रवचन देते रहे हैं. वह हिंदू एकता शोभायात्रा, हिंदू जगाओ शोभायात्रा और दिव्य दरबार जैसे बड़े आयोजनों भी करते हैं, जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. उन्होंने शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल को दोपहर करीब 12:40 बजे, केरल में निजी यात्रा के दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से अश्लील अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया. इसी दौरान जान से मारने की धमकी दी गई. साथ ही आरोपी ने उनके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी.

स्वंय जांच में शिकायत में संबंधित मोबाइल नंबर जम्मू-कश्मीर क्षेत्र का प्रतीत हो रहा है. ट्रूकॉलर पर हिलाल बानी नाम प्रदर्शित हो रहा है. पीड़ित ने यह भी बताया कि पूर्व में भी उन्हें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां मिलती रही हैं. डॉ. प्रेमासाई महाराज ने अपने आवेदन में कहा है कि इस प्रकार की धमकियों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते कार्रवाई आवश्यक है, किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सके. उन्होंने मांग की है कि आरोपी की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए और उन्हें, उनके परिवार और धाम से जुड़े श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए.


Next Story