छत्तीसगढ़
दुर्ग में आंधी-बारिश का कहर: वर्टिकल गार्डन पुलिया पर गिरा, कई कारें चपेट में
Shantanu Roy
1 May 2025 7:05 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली। राजधानी रायपुर व दुर्ग सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। दुर्ग जिले में बारिश और आंधी के चलते कई पेड़ गिए गए तो वहीं बारिश ने मौसम में तापमान को गिरा दिया। आंधी के चलते दुर्ग निगर निगम के द्वारा कोहका से सूर्या मॉल रोड में बनाया गया वर्टिकल गार्डन उखड़कर पुलिया के ऊपर गिर गया। इससे वहां आने जाने वाले वाहन फंस गए। गार्डन के लोहे का पूरा फ्रेम वहां से गुजर रही कई कार के ऊपर जा गिरा। इसके चलते गार्डन के नीचे तीन से चार कार फंस गए। कार के अंदर लोग फंसे रहे वो उससे निकल भी नहीं पाए।
इसके बाद लोगों ने मदद करके कार के अंदर बैठे लोगों को निकाला। बताया जा रहा है कि कार के ऊपर से गार्डन का फ्रेम हटान के लिए क्रेन को बुलाया गया है। गनीमत यह रही कि इससे किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से पेड़ को सड़क से किनारे गिया गया। इसके बाद स्ट्रीट लाइट के पोल को भी सड़क से हटाकर किनारे किया गया। सड़क को क्लीयर करने में पुलिस और आम लोगों लगे हुए हैं। क्रेन को भी बड़े पेड़ को हटाने के लिए बुलाया गया है। दुर्ग जिले की बात करें तो यहां सुबह से धूप निकली थी। दोपहर में तेज धूप के बाद शाम 4 बजे मौसम ने करवट बदली और फिर तेज आंधी शुरू हुई। शाम 5 बजे से यहां बारिश और आंधी का दौर शुरू हुआ। भिलाई दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश भी हुई है। बारिश के चलते लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं जनजीवन भी अस्त व्यवस्त हुआ है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





