छत्तीसगढ़
समय-सीमा में खाद्यान्न भंडारण, राशि जमा व बारदाना संग्रहण करें: अपर कलेक्टर
Shantanu Roy
24 Nov 2025 11:57 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी खाद्य निरीक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित करने तथा संबंधित राशि का समय पर जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही धान उपार्जन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए पीडीएस दुकानों से बारदाना संग्रहण करने के भी निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध राशन कार्डों पर कड़ी और प्रभावी कार्यवाही की जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को ही योजनाओं का लाभ मिल सके।
इसके अतिरिक्त उन्होंने उज्ज्वला योजना के आवेदन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्राप्त कर उन्हें संबंधित गैस एजेंसियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। धान उपार्जन अवधि को देखते हुए उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सभी उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण एवं निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना अनिवार्य है। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी आशीष कुमार चतुर्वेदी, सहकारिता विभाग के अधिकारी, खाद्य निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





