छत्तीसगढ़
भारी बारिश से स्टॉप डेम बहा, कई गांवों का संपर्क टूटा, रास्ता बहाली में जुटा प्रशासन
Shantanu Roy
26 July 2025 10:38 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में लगातार तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। घरघोड़ा तहसील के ग्राम फगुरम के करीछापार में बना स्टॉप डेम बारिश के कारण तेज बहाव में बह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इस स्थिति से ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के चलते पानी का दबाव बढ़ा और स्टॉप डेम टूट गया। इसके चलते करीछापार समेत आसपास के गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। ग्रामीणों को अब वैकल्पिक मार्गों से होकर करीब 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें आधे घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। इसी तरह, घरघोड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत कुडूमकेला से पुरी जाने वाला मार्ग भी पानी के बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया है।
सड़क के कटने के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ गया है। यह स्थिति न सिर्फ लोगों की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर रही है बल्कि स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सहोदर पैंकरा, जनपद पंचायत के सीईओ विनय चौधरी और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रास्ता बहाल करने के लिए तत्परता से कार्य शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द से जल्द संपर्क मार्गों को फिर से चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। क्षेत्र में जलभराव और संपर्क टूटने की अन्य घटनाओं को भी गंभीरता से लिया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।
Tagsरायगढ़ बारिशस्टॉप डेम बहासंपर्क मार्ग टूटाफगुरमकरीछापारघरघोड़ाभारी बारिशपीडब्ल्यूडी विभागग्रामीण संकटRaigarh rainStop dam collapsevillage connectivityflood damageGharghoda tehsilPWD actionroad washed awayChhattisgarh rain newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





