छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री की गाडी में पथराव, शिकायत दर्ज

Shantanu Roy
30 April 2024 4:54 PM GMT
पूर्व मंत्री की गाडी में पथराव, शिकायत दर्ज
x
छग
सूरजपुर। जिले में कांग्रेस के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम की गाड़ी पर पथराव हुआ है। जिससे पूर्व मंत्री की कार के सामने का शीशा टूट गया है। हालांकि हमला किसने किया है, इसका पता नहीं सका है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम प्रतापपुर से अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर 1 बजे बंशीपुर के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व मंत्री के गाड़ी पर पथराव कर दिया। उन्होंने भटगांव थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।

पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के वाहन पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंके गए, इससे सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की शिकायत भटगांव थाने में की गई है, इसकी जांच जारी है। पूर्व स्कूल शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सोमवार को लोक सभा चुनाव के प्रचार के पश्चात बंशीपुर गांव में भोजन करने गए थे। यहां से वापसी के दौरान देर रात बंशीपुर ग्राम पंचायत में उनके इनोवा वाहन पर पत्थर फेंके गए, जिससे सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना की लिखित शिकायत पूर्व मंत्री के पीएसओ द्वारा भटगांव थाने में दी गई है। इस घटना को लेकर प्रतापपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने कहा है कि इस प्रकार की घटना आचार संहिता के समय होना निंदनीय है। प्रचार में गए पूर्व मंत्री की गाड़ी पर पत्थर फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए कि पत्थर किनके द्वारा और किस उद्देश्य से फेंका गया।
Next Story