छत्तीसगढ़

कुएं में मिला पत्थर बंधा शव, सुसाइड या हत्या पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Nilmani Pal
16 July 2023 9:53 AM GMT
कुएं में मिला पत्थर बंधा शव, सुसाइड या हत्या पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज
x
छग

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पवनी में संदिग्ध अवस्था में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की कुएं में लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकला। मृतक का नाम टीकाराम साहू बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को जब कुएं से बाहर निकाला तब उसके पैर में पत्थर बंधा हुआ था।

थाना प्रभारी ने बताया कि, कुछ लोगों ने हमें बताया है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके कारण उसने खुद अपने पैर में पत्थर बांधकर कुएं में कूद गया होगा। फिलहाल आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Next Story