छत्तीसगढ़
CG में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप
jantaserishta.com
10 Nov 2024 11:48 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। डेडरी गांव में स्थित आदिवासी कन्या आश्रम में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है। मृतका छात्रा खुशमनी सिंह रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरता निवासी मनोज सिंह की बेटी थी। वह ग्राम पंचायत डेडरी में संचालित आदिवासी कन्या आश्रम में यहां 2 वर्षों से रहकर पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को छात्रा के गाल में सूजन आने पर आश्रम कर्मचारी द्वारा बेलाडोना पट्टी चिपका दिया गया था। इसके बाद छात्रा अपने कक्षा में पढ़ाई करने चली गई थी। कक्षा से शाम को वापस लौटने के बाद देर रात आश्रम की प्यून जशवंती राजवाड़े ने छात्रा के पास जाकर उसका हाल-चाल पूछा था।
छात्रा 9 नवंबर को सोकर सुबह करीब पौने 6 बजे तक नहीं उठी तो आश्रम के कर्मचारियों द्वारा उसे तत्काल संजीवनी 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिश्रामपुर लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





