छत्तीसगढ़

STF जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में शोक की लहर

Shantanu Roy
9 Feb 2022 8:54 PM IST
STF जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में शोक की लहर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुर्ग। जिले में सड़क दुर्घटना में एक STF जवान की मौत हो गई। वह साईं नगर स्थित अपना निर्माणाधीन मकान देखकर बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही चिखली के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसा जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में हुआ है।

जेवरा सिरसा चौकी टीआई सीताराम ध्रुव ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है। राधिका नगर निवासी ओम प्रकाश (42 वर्ष) एसटीएफ में नौकरी करता है और बघेरा में पदस्थ है। उसका साईं नगर में मकान बन रहा है। उसीको देखने वह बाइक से पहुंचा था और शाम को अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दुर्ग से धमधा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।
Next Story