छत्तीसगढ़

STF ने भी महादेव सट्टा एप मामले में की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Nilmani Pal
26 April 2024 12:46 PM IST
STF ने भी महादेव सट्टा एप मामले में की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार
x
छग

रायपुर/यूपी। महादेव सट्टा एप से जुड़े लोगो पर लगातार कार्रवाई जारी है। प्रवर्तन निदेशालय और छत्तीसगढ़ EOW के बाद अब यूपी STF ने लखनऊ से अभय सिंह और संजीव सिंह को गिरफ्तार किया। अभय महादेव बुक और अन्य गेमिंग-बेटिंग एप का इंडिया हेड है। संजीव उसका सहयोगी। अभय पर अरबों की जालसाजी का आरोप है। दोनों देवरिया के रहने वाले हैं।

महादेव बुक का नेटवर्क अभय सिंह का फुफेरा भाई अभिषेक दुबई से चलाता है। 32 कंपनियों के नाम पर इंडिया से 4000 सिम दुबई भेजे गए। इन्हीं सिम से जालसाज़ी का खेल खेला जाता था। इस पूरे सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए 12 हजार लोगों को नौकरी पर दुबई भेजा गया था।

महादेव बुक से जुड़े लोग गरीब-अनपढ़ लोगों से सिम लेते थे। इसके बदले उन्हें 25000 रुपए सैलरी देते थे। फिर सिम को दूसरी कंपनी में पोर्ट कराकर जालसाजी करते हैं। महादेव एप पर ED का शिकंजा कसने के बाद आरोपियों द्वारा कई गेमिंग और बेटिंग एप चलाए जा रहे हैं। IPL के मैचों में हजारों करोड़ का सट्‌टा लगवाकर धोखाधड़ी हो रही।


Next Story